सा "सावन गीत"
https://amzn.to/2BGFTUe
धुन=मोगली (चड्डी पहन के फूल खिला हैं)
गुलशन गुलशन फूल खिले है, मेहका घर आंगन
चारो तरफ फैली हरियाली आया है सावन
गुलशन गुलशन फूल खिले है
खुशियों के सब दीप जले है
गुन गुन करता बाग़ में आया एक भवरा
फूलों से भवरे का देखो प्यार है गहरा
रंग बिरंगे फूलों से छाया है मधुबन
चारो तरफ फैली हरियाली आया है सावन
https://amzn.to/2BGFTUe
गुलशन गुलशन फूल खिले है
खुशियों के सब दीप जले है
इन्द्रधनुष के रंगों में सब रंग समाये
आओ मिलकर खुशियों के त्योहार मनाए
प्रकृति से प्रेम का है अटूट बन्धन
चारो तरफ फैली हरियाली आया है सावन
गुलशन गुलशन फूल खिले है, मेहका घर आंगन
चारो तरफ फैली हरियाली आया है सावन
https://amzn.to/2BGFTUe
✍️ नरेन्द्र मालवीय
Happy sawan
ReplyDelete